Trending Nowशहर एवं राज्य

CBI FIR AUDIT OFFICER : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सीनियर ऑडिट अधिकारी पर करोड़ों की अवैध संपत्ति का केस

CBI FIR AUDIT OFFICER : Big action by CBI, case of illegal property worth crores against senior audit officer

रायपुर। CBI FIR AUDIT OFFICER छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रायपुर में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

CBI FIR AUDIT OFFICER आरोप है कि इस वरिष्ठ अधिकारी ने 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 के बीच अपने, अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर करीब 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 298 रुपये की चल और अचल संपत्ति अर्जित की, जो उनकी ज्ञात आय से कई गुना अधिक है। CBI का कहना है कि इस अवैध संपत्ति के पीछे भ्रष्टाचार और आपराधिक कदाचार की भूमिका है।

CBI ने मारा छापा

CBI की टीम ने रायपुर स्थित अधिकारी के आवास और कार्यालय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य अहम सबूत जुटाए गए हैं। फिलहाल जांच जारी है, और इसमें और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

CBI FIR AUDIT OFFICER यह मामला छत्तीसगढ़ में सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को और धार देने वाला साबित हो सकता है। खासकर ऐसे समय में जब राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: