CG NEWS : डिप्टी कलेक्टर की नेम प्लेट लगाकर पूर्व प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक .. फिर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : A young man wearing a deputy collector’s name plate went to meet his ex-girlfriend… then

दुर्ग। CG NEWS निजी कॉलेज की छात्रा से अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पूर्व प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब गरमाया जब युवती से एक लाख रुपए मांगने के लिए आरोपी ‘डिप्टी कलेक्टर’ लिखी गाड़ी में धमक देने पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। उसका पूर्व प्रेमी वैभव भारती उसे ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। परेशान होकर युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

CG NEWS बीती रात युवती अपने दोस्तों के साथ कॉलेज के बाहर खड़ी थी, तभी डिप्टी कलेक्टर की नेम प्लेट लगी कार वहां आकर रुकी। कार से वैभव भारती और उसका साथी प्रियम जैन उतरे और युवती से एक लाख रुपये की मांग करने लगे। रकम नहीं देने पर प्रेस में मामला उजागर करने और जान से मारने की धमकी दी।

घबराई युवती ने अंजोरा चौकी पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर कार को पकड़ा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG NEWS फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related