INDIA-PAKISTAN TENSION : भारत-पाकिस्तान के बीच फिर युद्ध जैसे हालात ? सीमा पर हलचल तेज ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA-PAKISTAN TENSION : War like situation between India and Pakistan again? Movement on the border intensifies…

नई दिल्ली। INDIA-PAKISTAN TENSION  भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर का समझौता हुआ हो, लेकिन सीमा पर तनाव कम नहीं हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत के कई सीमावर्ती राज्यों में गुरुवार, 30 मई को बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जाएगी। इस ड्रिल का मकसद नागरिकों को युद्ध जैसी परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के तरीके सिखाना और उनकी सतर्कता बढ़ाना है।

किन राज्यों में होगी मॉक ड्रिल ?

INDIA-PAKISTAN TENSION  हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल होगी। हालांकि पंजाब में यह ड्रिल 3 जून को शाम 7:30 बजे से की जाएगी। हरियाणा के सभी 22 जिलों में मॉक ड्रिल का संचालन “ऑपरेशन शील्ड” के तहत किया जाएगा।

क्या होगा मॉक ड्रिल में ?

युद्ध के दौरान कैसे बचें ?

ब्लैकआउट के समय क्या सावधानी बरतें ?

हमले के दौरान कैसे शरण लें और दूसरों की मदद करें ?

दुश्मन देश के प्रोपेगेंडा से कैसे बचें ?

सायरन और अलर्ट सिग्नल्स की पहचान कैसे करें ?

INDIA-PAKISTAN TENSION  इन सभी बिंदुओं पर नागरिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, दमकल केंद्र और पुलिस स्टेशनों को छोड़कर रात 8 बजे से 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट लागू रहेगा।

हरियाणा में शाम 5 बजे से मॉक ड्रिल

हरियाणा के सभी जिलों में शाम 5 बजे से मॉक ड्रिल शुरू होगी। सिविल डिफेंस के डायरेक्टर संजीव कालरा ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य नागरिक प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय बढ़ाना है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद तैयारी

INDIA-PAKISTAN TENSION  गौरतलब है कि कुछ हफ्तों पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ऐसे में इस मॉक ड्रिल का आयोजन सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के नजरिए से किया जा रहा है। हाल के दिनों में सीमा पार से बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए यह मॉक ड्रिल और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

अब देखना यह होगा कि मॉक ड्रिल के जरिए कितनी व्यापक तैयारी की जा पाती है और आम जनता तक सुरक्षा के संदेश कितनी प्रभावी तरीके से पहुंच पाते हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related