IPL 2025 : जितेश शर्मा की तूफानी पारी से RCB ने LSG को हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह

Date:

IPL 2025: Jitesh Sharma’s stormy innings helped RCB beat LSG and make it to the playoffs

लखनऊ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जितेश शर्मा की नाबाद 85 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 में जगह बना ली। मंगलवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में RCB ने 229 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की।

जितेश शर्मा ने सिर्फ 33 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 85 रन बनाए और मयंक अग्रवाल (नाबाद 41) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 107 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद RCB के 19 अंक हो गए और टीम अंकतालिका में नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

जितेश शर्मा की इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

एक समय RCB ने 11.4 ओवर में 123 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। विराट कोहली (54) और फिल सॉल्ट (30) की शानदार शुरुआत के बाद रजत पाटीदार और लियाम लिविंगस्टोन (टिम डेविड की जगह) जल्द ही आउट हो गए। उस वक्त जीत के लिए 103 रन चाहिए थे और रन रेट 13 के पार था। लेकिन इसके बाद मयंक और जितेश ने मोर्चा संभाला और ओरार्के के एक ओवर में तीन छक्के जड़कर मैच खत्म किया।

वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 61 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए। उन्होंने मिचेल मार्श (67) के साथ दूसरे विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी कर टीम को 227/3 के स्कोर तक पहुंचाया।

अब RCB का अगला मुकाबला गुरुवार को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related