VIPRA PUBLIC SCHOOL : Vipra Public School building will be inaugurated today, Governor Ramen Deka and Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati will be the chief guests
रायपुर। VIPRA PUBLIC SCHOOL छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन द्वारा संचालित विप्र महाविद्यालय के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज 23 मई को शाम 5:30 बजे विप्र पब्लिक स्कूल के नवीन भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम अनंतश्री विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न होगा।
VIPRA PUBLIC SCHOOL छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों की रहेगी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक अवसर पर कई गणमान्य नेता एवं जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे:
बृजमोहन अग्रवाल (सांसद एवं पूर्व मंत्री)
रविंद्र चौबे (पूर्व मंत्री)
राजेश मूणत (विधायक एवं पूर्व मंत्री)
मीनल चौबे (महापौर, नगर पालिक निगम रायपुर)
पुरंदर मिश्रा (विधायक, रायपुर उत्तर)
अनुज शर्मा (विधायक, धरसीवा)
कल्पना योगेश तिवारी (अध्यक्ष, जिला पंचायत बेमेतरा)
सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा)
शशांक शर्मा (अध्यक्ष, साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़)
नीलू शर्मा (अध्यक्ष, पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़)
बच्चों के लिए खुलेगा नए अवसर का द्वार
विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा बीते 30 वर्षों से न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2017 में प्रारंभ किए गए विप्र पब्लिक स्कूल का नवीन भवन अब बनकर तैयार है।
VIPRA PUBLIC SCHOOL करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से 70,000 वर्गफीट क्षेत्र में बना यह भवन, 70 आधुनिक कक्षाओं से सुसज्जित है, जो रायपुर शहर के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा।
