AAP NEW PRABHARI LIST : आप का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, केजरीवाल ने नए प्रभारियों की नियुक्ति कर फिर से सशक्त करने की शुरू की तैयारी

Date:

AAP NEW PRABHARI LIST : AAP’s big organizational reshuffle, Kejriwal begins preparations to strengthen it again by appointing new in-charges

नई दिल्ली। AAP NEW PRABHARI LIST दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी राजनीतिक जमीन दोबारा मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार संगठनात्मक स्तर पर बड़े फैसले ले रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने पार्टी की पुरानी स्टूडेंट विंग को भंग कर एक नई छात्र इकाई एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) का गठन किया था। अब उन्होंने पार्टी के भीतर व्यापक फेरबदल करते हुए अलग-अलग राज्यों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

AAP NEW PRABHARI LIST किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

दिलीप पांडे – ओवरसीज कोऑर्डिनेटर

जितेंद्र सिंह तोमर – मध्यप्रदेश प्रभारी

राजेश गुप्ता – कर्नाटक प्रभारी

ऋतुराज गोविंद – हिमाचल प्रदेश प्रभारी

महेंद्र यादव – उत्तराखंड प्रभारी

धीरेंद्र टोकस – राजस्थान प्रभारी

प्रकाश जारवाल – महाराष्ट्र प्रभारी

महिला नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

प्रियंका कक्कड़ – तेलंगाना प्रभारी

शैली ओबेरॉय – केरल प्रभारी

अन्य नियुक्तियाँ

पंकज सिंह – तमिलनाडु प्रभारी

प्रभाकर गौड़ – लद्दाख प्रभारी

उत्तर प्रदेश पर विशेष ध्यान

AAP NEW PRABHARI LIST उत्तर प्रदेश को पार्टी ने विशेष रणनीतिक राज्य मानते हुए यहां चार सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं :

दिलीप पांडे

विशेष रवि

अनिल झा

चंद्रेंद कुमार

AAP के इस नए संगठनात्मक ढांचे से यह संकेत मिलता है कि पार्टी न केवल आगामी चुनावों की तैयारी में है, बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन को पुनः सक्रिय और प्रभावी बनाने का प्रयास भी कर रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related