BHILAI DOCTOR SUICIDE UPDATE : सुसाइड नोट से खुला आयुर्वेदिक डॉक्टर की आत्महत्या का राज !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHILAI DOCTOR SUICIDE UPDATE : The secret of Ayurvedic doctor’s suicide is revealed by the suicide note!

दुर्ग, 19 मई। BHILAI DOCTOR SUICIDE UPDATE छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चारामा ब्लॉक के ग्राम पुरी में पदस्थ एक आयुर्वेदिक डॉक्टर बी. राठौर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने और उसके बाद समाज में हुई बदनामी से मानसिक रूप से टूटकर डॉक्टर ने छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन स्थित अपने मामा ससुर के घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

BHILAI DOCTOR SUICIDE UPDATE पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर बी. राठौर दो दिन पहले भिलाई आए थे और सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि डॉक्टर फंदे से लटके हुए हैं। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और तहसीलदार की मौजूदगी में शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भिजवाया गया।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप –

BHILAI DOCTOR SUICIDE UPDATE छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें डॉक्टर ने 3–4 लोगों के नाम लिखते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। नोट में वायरल वीडियो और उस पर गांव में हुई सामाजिक बैठक का भी उल्लेख है। जानकारी के अनुसार, उक्त बैठक में एक युवती ने डॉक्टर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था।

वायरल वीडियो बना मौत की वजह –

BHILAI DOCTOR SUICIDE UPDATE बताया जा रहा है कि डॉक्टर का एक निजी वीडियो गांव के कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया था, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके चलते डॉक्टर पर गांव में सामाजिक दबाव बढ़ गया। वीडियो के वायरल होने के दो दिन बाद गांव में एक बैठक हुई, जिसमें युवती द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद डॉक्टर पूरी तरह से टूट गए और उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

BHILAI DOCTOR SUICIDE UPDATE डॉक्टर मूलतः दुर्ग निवासी थे और उनकी पत्नी सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सुसाइड नोट में जिन लोगों का नाम है, उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related