FARMER COUPLE DIES : खेत में फसल बचाने पहुंचे किसान दंपती की बिजली गिरने से मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FARMER COUPLE DIES : Farmer couple who came to save the crop in the field died due to lightning

कवर्धा, 19 मई। FARMER COUPLE DIES छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल को झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है। पंडरिया थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में रविवार को प्याज की फसल को बारिश से बचाने खेत पहुंचे एक किसान और उसकी पत्नी की आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत में तिरपाल डालते समय यह हादसा हुआ, जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

FARMER COUPLE DIES मृतक किसान की पहचान गणेश पटेल (40) और उसकी पत्नी मीरा पटेल (36) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए दोनों पति-पत्नी खेत में तिरपाल डालने पहुंचे थे। उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जो सीधे दोनों पर आकर गिरी और मौके पर ही उन्हें बेहोश कर दिया।

खेत में बेहोश मिले, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

FARMER COUPLE DIES बारिश रुकने के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और दंपती को बेहोशी की हालत में देखा। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन मौके पर, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

FARMER COUPLE DIES घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसान के परिजनों को शासन की ओर से मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इस हादसे से किसान के बच्चे अनाथ हो गए हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related