CM VISHNU DEO SAI WARNS : सीएम विष्णुदेव साय भड़के! पेयजल संकट पर PHE अफसरों को दे डाली चेतावनी ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM VISHNU DEO SAI WARNS : CM Vishnudev Sai got angry! He warned PHE officers on drinking water crisis..

रायपुर/जीपीएम, 19 मई। CM VISHNU DEO SAI WARNS छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आमतौर पर अपनी सरलता और सहज व्यवहार के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन जब बात सरकारी योजनाओं की लापरवाही या गड़बड़ियों की होती है, तो वे सख्त तेवर दिखाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते। आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चुकतापानी गांव में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के अंतर्गत गांव का अचानक दौरा किया।

CM VISHNU DEO SAI WARNS मुख्यमंत्री साय गांव में एक महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल संकट की गंभीर समस्या बताई। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत PHE विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और गांव में हैंडपंप की संख्या और जलजीवन मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी।

CM VISHNU DEO SAI WARNS लेकिन जब सब इंजीनियर मुख्यमंत्री के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, तो सीएम का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा, “यह सरकारी काम है, कोई मजाक नहीं। या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।” मुख्यमंत्री के इस सख्त तेवर को देख वहां मौजूद अफसरों के पसीने छूट गए, जबकि ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनके रुख का स्वागत किया।

CM VISHNU DEO SAI WARNS मुख्यमंत्री का यह औचक निरीक्षण एक कड़ा संदेश भी है कि सरकार की प्राथमिकता में जनहित सर्वोपरि है और लापरवाही अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...