ARMY TRUCK ACCIDENT : तीन जवान शहीद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण हादसा, सेना का ट्रक 600 फीट गहरी खाई में गिरा

Date:

ARMY TRUCK ACCIDENT : Three soldiers martyred, horrific accident on Jammu-Srinagar highway, army truck fell into 600 feet deep ditch

रामबन, 4 मई 2025। ARMY TRUCK ACCIDENT जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा सेना का एक ट्रक 600 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन सैन्यकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

हादसे में शहीद हुए तीन जवानों की पहचान

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में शहीद हुए तीन जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में की गई है। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक रामबन क्षेत्र में एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

ARMY TRUCK ACCIDENT घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी रामबन के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि दुर्घटना इतनी भयावह थी कि जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल बाकी जवानों और वाहन के मलबे की तलाश की जा रही है।

सेना और प्रशासन की सतर्कता

ARMY TRUCK ACCIDENT प्रशासन और सेना की ओर से हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी, मौसम या मानव त्रुटि था।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related