DHAMTARI NAGAR NIGAM : नगर निगम में हंगामेदार शुरुआत, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विपक्ष का हल्ला बोल, महिला पार्षदों में झड़प

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAMTARI NAGAR NIGAM : Tumultuous start in the Municipal Corporation, opposition raised voice against the bulldozer action, clash between women councilors

धमतरी, 25 अप्रैल 2025। DHAMTARI NAGAR NIGAM धमतरी नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक से पहले ही माहौल गर्मा गया। विपक्षी कांग्रेस पार्षदों ने महापौर के खिलाफ तख्ती लेकर जोरदार नारेबाजी की। विवाद इतना बढ़ा कि दो महिला पार्षद आपस में भिड़ गईं, जिससे बैठक शुरू होने से पहले ही सभा परिसर में भारी गहमागहमी का माहौल बन गया।

विपक्ष ने आदिवासी परिवार के घर में बुलडोजर चलाने के मामले में निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि गरीबों और आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है, और नगर निगम मनमानी कर रहा है।

तीन महीने बाद पहली बैठक, 39 सवाल और 41 करोड़ के विकास कार्य एजेंडे में

DHAMTARI NAGAR NIGAM गौरतलब है कि नई निगम परिषद के गठन के तीन माह बाद यह पहली सामान्य सभा की बैठक है। बैठक को लेकर पक्ष, विपक्ष और निर्दलीय पार्षदों ने कुल 39 प्रश्न लगाए हैं, जिनके उत्तर देने के लिए 1 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर संबंधित विभाग के एमआईसी सदस्य देंगे।

इस बैठक में कुल आठ एजेंडा रखे गए हैं, जिनमें से पांच एजेंडा में लगभग 41 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इनमें सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, नाली सुधार, और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

विपक्ष के निशाने पर महापौर

DHAMTARI NAGAR NIGAM बैठक से पहले ही शुरू हुए हंगामे से यह स्पष्ट हो गया है कि महापौर और प्रशासन पर विपक्ष का दबाव बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि आदिवासियों के खिलाफ हो रही कथित कार्रवाई नहीं रुकी, तो वे सदन के भीतर और बाहर आंदोलन करेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related