CG NEWS : शिक्षकों की पदोन्नति के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया 23 अप्रैल से

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Counseling process after promotion of teachers from April 23

रायपुर, 16 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 23 अप्रैल से 1 मई 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा 15 अप्रैल को विस्तृत निर्देश जारी किया गया है।

-15042025-1264896 (1)

काउंसलिंग में प्राथमिकता का यह रहेगा क्रम

दिव्यांग शिक्षक

गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक

महिला शिक्षक

पुरुष शिक्षक

दिव्यांग एवं गंभीर बीमारी वाले शिक्षकों को सक्षम मेडिकल बोर्ड के प्रमाण पत्र एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। गंभीर बीमारी के दस्तावेजों की जांच एक समिति द्वारा की जाएगी। समिति द्वारा दस्तावेज मान्य होने पर ही उन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल किया जाएगा।

काउंसलिंग की प्रक्रिया केवल संयुक्त संचालक कार्यालय, शिक्षा संभाग बिलासपुर में होगी।

यह दो सत्रों में आयोजित होगी

प्रथम सत्र: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

द्वितीय सत्र: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

शिक्षकों को प्रथम सत्र के लिए सुबह 9:30 बजे और द्वितीय सत्र के लिए 1:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।

काउंसलिंग के दिन शिक्षकों को सहमति/असहमति पत्रक साथ लाना होगा, जिसे जिला शिक्षा अधिकारी या विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

रिक्त पदों की सूची काउंसलिंग स्थल पर प्रदर्शित की जाएगी।

मोबाइल फोन और फोटोग्राफी काउंसलिंग हॉल में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

दिव्यांग शिक्षकों के साथ आवश्यकता अनुसार एक सहयोगी को अनुमति दी जाएगी।

अनुपस्थित शिक्षकों को प्रशासनिक आधार पर पदस्थ किया जाएगा और आदेश में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।

शासन के निर्देश अनुसार, अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को पदस्थापना में प्राथमिकता दी जाएगी।

अंतिम रूप से, काउंसलिंग में भाग लेने वाले शिक्षकों की सूची एवं सरल क्रमांक के अनुसार समय-सारणी पृथक से जारी की जाएगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related