HOTEL SEX RACKET BUSTED : होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दबिश देकर 6 लोगों को पकड़ा, संदिग्ध सामग्री बरामद ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HOTEL SEX RACKET BUSTED : Sex racket was going on in the hotel, police raided and caught 6 people, suspicious material recovered…

दतिया, 31 मार्च। HOTEL SEX RACKET BUSTED सिविल लाइन स्थित होटल ग्रेट गैलेक्सी में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवक और तीन युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

पुलिस को मिल रही थीं शिकायतें –

HOTEL SEX RACKET BUSTED  होटल में अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को छापा मारा।

पुलिस के पहुंचते ही होटल मैनेजर ने गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ हो गया।

कमरों में मिली संदिग्ध सामग्री –

HOTEL SEX RACKET BUSTED  पुलिस ने कमरा नंबर 103, 203 और 204 की तलाशी ली, जहां युवकों के पास से आपत्तिजनक दवाएं भी बरामद हुईं।

होटल के रजिस्टर में सिर्फ युवकों के नाम दर्ज थे, जबकि युवतियों की एंट्री नहीं थी, जिससे होटल मालिक और मैनेजर की संलिप्तता साफ हो गई।

देह व्यापार का खुलासा –

HOTEL SEX RACKET BUSTED  पकड़ी गई युवतियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें ग्राहक होटल तक लाते थे, और होटल मालिक हर सौदे पर 1000-1200 रुपये देता था।

मैनेजर कपिल रावत ने कबूल किया कि होटल मालिक के निर्देश पर सिर्फ युवकों का नाम दर्ज किया जाता था, जबकि लड़कियों की एंट्री नहीं होती थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान –

गिरफ्तार युवक 

गोपाल जोशी (दतिया)

विजय उपाध्याय (दतिया)

देव साहू (शिवपुरी)

गिरफ्तार युवतियां: तीनों दतिया निवासी

होटल संचालक: राजा यादव (दतिया)

होटल मैनेजर: कपिल रावत (ग्वालियर)

पुलिस की सख्ती, आगे होगी कार्रवाई –

HOTEL SEX RACKET BUSTED  पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related