CG NAXALI ATTACK BREAKING : खदान में नक्सली अटैक, मचा हड़कंप, कई मजदूर घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXALI ATTACK BREAKING

नारायणपुर। CG NAXALI ATTACK BREAKING नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में शुक्रवार को IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा निको जायसवाल लौह अयस्क खदान के जीरो पाइंट पर हुआ, जहां मजदूर काम कर रहे थे। ब्लास्ट के पीछे नक्सलियों का हाथ बताया जा रहा है।

सुबह 10 बजे हुआ धमाका

CG NAXALI ATTACK BREAKING जानकारी के अनुसार, खदान क्षेत्र में सुबह लगभग 10 बजे अचानक IED ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आकर मजदूर हरेन्द्र और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलीप की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

तत्काल चिकित्सा सहायता

हादसे के बाद तुरंत ही दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

नक्सलियों का था प्लांट किया IED

CG NAXALI ATTACK BREAKING स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा बलों और अन्य कामगारों को निशाना बनाने के इरादे से IED प्लांट किया था।

प्रशासन ने किया अलर्ट

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही अन्य श्रमिकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

स्थिति पर निगरानी

CG NAXALI ATTACK BREAKING जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने भी घायलों की स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related