RAIPUR BREAKING : रायपुर में भाजपा की प्रचंड जीत, मीनल चौबे बनीं ‘मैडम मेयर’, 15 साल बाद राजधानी में कमल खिला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: BJP’s landslide victory in Raipur, Meenal Choubey becomes ‘Madam Mayor’, lotus blooms in the capital after 15 years!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 15 साल बाद भाजपा का महापौर बनने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 1,38,418 वोट से आगे चल रही हैं, जिससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, कांग्रेस की दीप्ति दुबे को करारी शिकस्त मिली है।

नगर पंचायतों में भी BJP की बंपर जीत –

रायपुर की नगर पंचायतों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। माना, आरंग, गोबरा-नवापारा, चंदखुरी, कुरा, खरोरा, तिल्दा और समोदा सहित कई नगर पंचायतों में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल –

रायपुर के बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। इस जीत को डबल इंजन सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय के नेतृत्व का परिणाम बताया जा रहा है।

कांग्रेस को बड़ा झटका –

नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित कई नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

मैडम मेयर मीनल, रायपुर में नया नेतृत्व –

मीनल चौबे की ऐतिहासिक जीत के साथ रायपुर को 15 साल बाद भाजपा का महापौर मिलेगा। अब देखना होगा कि भाजपा शहर के विकास और जनता से किए गए वादों को किस तरह पूरा करती है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related