गुजराती रीति रिवाज से उद्योगपति गौतम अदाणी के बेटे जीत ने दिवा शाह संग रचाई शादी, दान किए 10 हजार करोड़ रुपये

Date:

नई दिल्ली। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी और हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। अरबपति गौतम अदाणी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी साझा की है। एक्स पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, “परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं।”
परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

साधारण तरीके से संपन्न हुआ विवाह, अदाणी ने दान किए 10 हजार करोड़ रुपये

गौतम अदाणी ने महाकुंभ के दौरान कहा था कि उनके बेटे जीत अदाणी की शादी बेहद साधारण तरीके से किया जाएगा और इसमें किसी हस्तियों को नहीं बुलाया जाएगा बल्कि निजी लोगों की उपस्थिति में ही विवाह होगा। इसके साथ ही गौतम अदाणी ने 10 हजार करोड़ रुपये सामाजिक सेवा के लिए दान कर दिया है।

गौतम अदाणी ने बुधवार (5 फरवरी 2025) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, “यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेरा बेटा जीत और बहू दिवा अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक पुण्य संकल्प से कर रहे हैं। जीत और दिवा ने प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग कर ‘मंगल सेवा’ का संकल्प लिया है।”

उन्होंने लिखा, “एक पिता के रूप में यह ‘मंगल सेवा’ मेरे लिए परम संतोष और सौभाग्य का विषय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पावन प्रयास से अनेकों दिव्यांग बेटियों व उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान से आगे बढ़ेगा। मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि वह जीत और दिवा को सेवा के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद और सामर्थ्य दें।”

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Bhupesh Baghel AI VIDEO: कांग्रेस ने लगाया चरित्र हनन का आरोप! 

Bhupesh Baghel AI Video: Congress Alleges Character Assassination! Bhupesh Baghel...

Contract Killing : “पति की जिंदगी मात्र 29,000 रुपये!”

Contract Killing: "A Husband's Life—Just ₹29,000!" Contract Killing: छत्तीसगढ़ के...

CG WEATHER: आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी!

CG WEATHER: Warning of Rain Accompanied by Storms! CG WEATHER...

Hezbollah Attacks on Israel : इजरायली हमलों में 14 लोगों की मौत! 

Hezbollah Attacks on Israel: 14 Killed in Israeli Strikes! Hezbollah...