CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में मिला HMPV वायरस का पहला मामला, 3 साल के बच्चे की हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: First case of HMPV virus found in Chhattisgarh, condition of 3 year old child critical.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) का पहला मामला सामने आया है। कोरबा जिले में तीन साल के बच्चे में इस खतरनाक वायरस के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उसे रायपुर एम्स रेफर करने की योजना बनाई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने वायरस के फैलाव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, और बच्चे के परिवार के अन्य बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है। फिलहाल, वायरस के संक्रमण से संबंधित सावधानियां बढ़ा दी गई हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related