RECORD PURCHASE OF PADDY IN CG: More than 149 lakh metric tons of paddy purchased, payment of more than Rs. 31 thousand crores
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बना है। आज धान खरीदी के अंतिम दिन तक 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। प्रदेश के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने धान बेचा है, और इसके एवज में उन्हें कुल 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी, लेकिन इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन हुआ है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कस्टम मीलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है, और अब तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है।
राज्य सरकार ने इस वर्ष 27.78 लाख किसानों का पंजीयन कराया है, जिनमें से 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं।
