BOXED BEEF BEING SOLD IN RAIPUR : रायपुर में बिक रहा डब्बा बंद गौमास, बीफ करी के सैकड़ों डिब्बे जब्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BOXED BEEF BEING SOLD IN RAIPUR: Boxed beef being sold in Raipur, hundreds of boxes of beef curry seized

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर गौ मांस बिक्री का मामला सामने आया है। पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र के “नॉर्थ ईस्ट फूड कार्ट” नामक किराना दुकान पर छापेमारी कर बीफ करी के सैकड़ों पैक्ड डिब्बे जब्त किए हैं। इस मामले की शिकायत बजरंग दल द्वारा की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान में दबिश दी।

जांच के लिए भेजे गए सैंपल

तेलीबांधा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि गौ मांस बिक्री की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। जब्त किए गए डिब्बों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि दुकान में जब्त किया गया मांस वास्तव में गौ मांस है या नहीं।

बजरंग दल ने दी थी शिकायत

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की थी कि “नॉर्थ ईस्ट फूड कार्ट” में गौ मांस की बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा और पैक्ड बीफ करी के डिब्बों को जब्त किया। फिलहाल, पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

राजधानी रायपुर में इससे पहले भी गौ मांस बिक्री से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related