Trending Nowशहर एवं राज्य

CG POLITICS : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कांग्रेस पर हमला, कितने में खरीदा महापौर का टिकट ?  

CG POLITICS: Health Minister Shyam Bihari Jaiswal attacks Congress, for how much did he buy the mayor’s ticket?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी कड़ी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चिरमिरी से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि “इस बार उन्होंने महापौर की टिकट कितने पैसों में खरीदी?”

मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस पर परिवारवाद और पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त असंतोष और अंतर्कलह है, जिसका नुकसान कांग्रेस को एक बार फिर उठाना पड़ेगा।

बीजेपी ने फिर उठाया टिकट बिक्री का मुद्दा –

गौरतलब है कि कांग्रेस ने चिरमिरी में महापौर प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को मैदान में उतारा है। इससे पहले, 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर डॉ. जायसवाल ने पार्टी प्रभारी पर टिकट के बदले 7 लाख रुपये लेने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

अब इसी मुद्दे को उठाते हुए बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। मंत्री जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा, “डॉ. विनय जायसवाल जब पार्टी में वापस आए, तो क्या उन्होंने पैसे देकर वापसी की? और इस बार महापौर का टिकट कितने में खरीदा?”

कांग्रेस में बढ़ती नाराजगी, कार्यकर्ताओं में असंतोष –

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारवाद और पूंजीवाद से ग्रस्त है, जिसके कारण पार्टी में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई जमीनी कार्यकर्ता और बड़े नेता इससे नाखुश होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

कोरबा में भी गरमाई सियासत –

इससे पहले कोरबा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बीजेपी और सरकार को खुला चैलेंज देकर सियासी माहौल को गर्म कर दिया था। अब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के इस बयान से निकाय चुनाव से पहले सियासी घमासान और तेज हो गया है।

अब देखना यह होगा कि कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और आगामी निकाय चुनावों में यह सियासी घमासान क्या रंग लाता है।

 

 

 

 

 

 

 

Share This: