NHAI TOLL SCAM : ED raids 14 locations in 7 states
रायपुर। टोल टैक्स के कथित फर्जीवाड़े में ED ने बुधवार को बड़ा एक्शन लिया है। लखनऊ जोनल ऑफिस की टीमों ने यूपी समेत 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
जांच पिछले साल सामने आए NHAI टोल घोटाले से जुड़ी है। आरोप है कि फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए टोल की रकम में हेरफेर कर NHAI के सिस्टम से कलेक्शन छिपाया जा रहा था और नकली रसीदें दी जा रही थीं।
US IRAN CONFLICT : ईरान पर फिर US अटैक, शादी में मिसाइल!
ED की टीमें टोल ठेकेदारों के घर, निजी दफ्तर और टोल मैनेजमेंट कंपनियों के परिसरों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, सर्वर डेटा और वित्तीय दस्तावेज खंगाल रही हैं। पिछले साल मिर्जापुर के अतरैला टोल प्लाजा पर STF ने करीब 120 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का खुलासा किया था।
अब ED की कार्रवाई में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े पैसों के लेनदेन और अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
