CG ELECTION : कचरा गाड़ी चालक को कांग्रेस ने बनाया पार्षद प्रत्याशी, श्रमिक वर्ग में खुशी की लहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELECTION: Congress made garbage cart driver as councilor candidate, wave of happiness among the working class.

रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने कुरा नगर पंचायत के लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 9 से लेखराज देवांगन को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया है। लेखराज देवांगन, जो पेशे से कचरा गाड़ी चालक हैं, को टिकट मिलने से नगर पंचायत में कार्यरत श्रमिक वर्ग और वाहन चालकों में उत्साह का माहौल है।

सामाजिक संदेश देने की कोशिश –

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समिति ने इस टिकट का चयन किया, जिसमें पर्यवेक्षक संजय सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनिता शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शामिल थे।

प्रभारी संजय सिंह ठाकुर ने कहा, “लेखराज देवांगन को प्रत्याशी बनाना कांग्रेस का बड़ा सामाजिक संदेश है। इससे मेहनतकश वर्ग को राजनीतिक भागीदारी का अहसास होगा और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।”

हर वर्ग को समान अवसर देने की नीति –

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के हर वर्ग को अवसर देती आई है। पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने भी इस फैसले को कांग्रेस की जनसेवा और मेहनतकश लोगों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया।

कांग्रेस के इस फैसले ने यह संदेश दे दिया है कि पार्टी केवल प्रभावशाली लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं को भी बराबर मौका देती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related