CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में ठंड का असर खत्म, तापमान में लगातार वृद्धि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE: Effect of cold ends in Chhattisgarh, temperature continues to rise

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का सिलसिला थमने के बाद ठंड लगभग खत्म हो गई है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, पेंड्रा, जगदलपुर सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

बालोद बना सबसे गर्म जिला

गुरुवार को बालोद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है।

रायपुर में दिन का पारा 4 डिग्री ज्यादा

राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था। रात का तापमान भी 18.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा था। आज के लिए अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

GPM में अधिकतम तापमान 6 डिग्री अधिक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान 12.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था।

दुर्ग, अंबिकापुर, राजनांदगांव में भी तापमान बढ़ा

दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक था। राजनांदगांव और जगदलपुर समेत कई अन्य जिलों में दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related