BREAKING : दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया को दिल का दौरा, फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Veteran actor Tiku Talsania suffers heart attack, fans are praying for his speedy recovery.

मुंबई। हिंदी फिल्मों और टीवी के मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आई है। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की है, हालांकि उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। अभिनेता फिलहाल डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं।

परिवार और फैंस की दुआएं

टीकू तलसानिया की बिगड़ती तबीयत की खबर मिलने के बाद उनके फैंस और फिल्म जगत के सितारे जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 11 जनवरी 2025 को अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी। परिवार ने सभी से प्राइवेसी बनाए रखने और प्रार्थना करने की अपील की है।

सफल करियर और यादगार किरदार

7 जून 1954 को मुंबई में जन्मे टीकू तलसानिया ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। 1984 में टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से टेलीविजन पर कदम रखा और 1986 में फिल्म ‘प्यार के दो पल’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। अपने कॉमिक रोल्स के लिए पहचाने जाने वाले टीकू हाल ही में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आए थे।

फैंस का समर्थन

टीकू तलसानिया के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और जल्द ही उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related