CG BIG BREAKING: IPS officers of 2007, 2011 and 2012 batch got big promotion, 7 officers got DIG rank.
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के विभिन्न बैचों के अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों को उनकी 18 वर्ष, 14 वर्ष और 13 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद विभिन्न वेतनमान में पदोन्नति दी जा रही है।

2007 बैच के अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल – 14, ₹1,44,200-₹2,18,200) मिलेगा।
रामगोपाल गर्ग – प्रभारी, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग
दीपक कुमार झा – प्रभारी, पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज
अभिषेक शांडिल्य – उप पुलिस महानिरीक्षक, (कानून व्यवस्था), विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, रायपुर
जितेन्द्र सिंह मीणा – केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत, छत्तीसगढ़
2011 बैच के अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल-13क, ₹1,31,100-₹2,16,600) मिलेगा।
संतोष कुमार सिंह – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस / एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय
इंदिरा कल्याण एलेसेला – पुलिस अधीक्षक, जिला कांकेर
गोवर्धन राम ठाकुर – पुलिस अधीक्षक, एसीबी / ईओडब्ल्यू रायपुर
अन्य अधिकारियों में तिलक राम कोसिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजात शत्रु बहादुर सिंह, डॉ. लाल उमेंद सिंह शामिल हैं।
2012 बैच के अधिकारियों को चयन श्रेणी वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल-13, ₹1,23,100-₹2,15,900) मिलेगा।
आशुतोष सिंह – पुलिस अधीक्षक, जिला महासमुंद
विवेक शुक्ला – पुलिस अधीक्षक, जिला जांजगीर चांपा
शशि मोहन सिंह – पुलिस अधीक्षक, जिला जशपुर
अन्य अधिकारियों में राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणी, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, और रामकृष्ण साहू शामिल हैं।
यह पदोन्नति भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम, 2016 के नियम-3 के तहत प्रदान की गई है, और इन अधिकारियों को आगामी मिड कैरियर प्रशिक्षण फेस-IV भी अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

