CG BREAKING : 3 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में मिल हथियार

Date:

CG BREAKING: 3 Naxalites killed, huge quantity of weapons found

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त कार्रवाई में 3 नक्सली मारे गए हैं।

ऑपरेशन कैसे चला? –

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के जवानों ने मिलकर नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया।

ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को भागने का मौका नहीं दिया।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों के शव बरामद किए।

एसपी ने की पुष्टि –

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों को मौके से कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

बस्तर से भागकर आए थे नक्सली –

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मारे गए नक्सली बस्तर इलाके से भागकर गरियाबंद के जंगलों में सक्रिय हुए थे।

300 से अधिक जवान तैनात –

ऑपरेशन में करीब 300 जवान शामिल थे।
इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अब भी जारी है।
आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बड़ी कामयाबी –

इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related