महामाया मंदिर वार्ड-65 : भाजपा की दमदार प्रत्याशी ममता नायक, महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ से बढ़ा जनाधार

Date:

Mahamaya Mandir Ward-65: BJP’s strong candidate Mamta Nayak, increased support base due to strong hold among women

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर वार्ड-65 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ममता नायक (पद्मनी नायक) को प्रबल दावेदार के रूप में मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। ममता नायक का राजनीतिक और सामाजिक जीवन महिलाओं, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए समर्पित रहा है। उनके मजबूत जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों के चलते वार्ड में उनकी गहरी पकड़ मानी जा रही है।

सशक्त राजनीतिक सफर –

ममता नायक वर्ष 2005 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और 2007-2008 के दौरान पंच ग्राम पंचायत अभनपुर में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। 2008-2010 तक वह अभनपुर नगर पंचायत में पार्षद के पद पर रहते हुए वार्ड के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य कर चुकी हैं।

सामाजिक सेवा में अग्रणी –

शिक्षा : बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए।

कोरोना महामारी : महामारी के दौर में उन्होंने दवाई वितरण और खाद्यान्न वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिला सशक्तिकरण: जय महामाया महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष के रूप में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

राजनीतिक और पारिवारिक विरासत –

ममता नायक का परिवार भी राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरी पकड़ रखता है। उनके भाई, मामा, और मौसी भाजपा और अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वार्ड विकास के लिए प्रतिबद्धता –

ममता नायक ने वार्ड-65 में नाली, सड़क, सफाई जैसे बुनियादी कार्यों में पार्षद और महापौर के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनकी पहचान एक जुझारू और जनता के बीच सहज रूप से घुलने-मिलने वाली नेत्री के रूप में है।

महिलाओं में विशेष प्रभाव –

ममता नायक की महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनके नेतृत्व में महिलाओं ने स्व-सहायता समूह और अन्य सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है।

भाजपा के लिए मजबूत विकल्प –

महामाया मंदिर वार्ड-65 में ममता नायक भाजपा के लिए जीत की एक मजबूत कड़ी साबित हो सकती हैं। उनके समर्पण, संगठन कौशल और जनसेवा के जज्बे को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

वार्ड की जनता को ममता नायक से बड़ी उम्मीदें हैं, और यदि भाजपा उन्हें प्रत्याशी बनाती है, तो उनकी जीत की राह मजबूत नजर आ रही है।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related