Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में भूकंप के झटके से डोली धरती ,डरकर घरों से बाहर निकले लोग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Earthquake in Uttarakhand: शनिवार तड़के अचानक उत्‍तराखंड से यूपी तक धरती डोल गई। तड़के 3:59:03 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.8 मेग्नीट्यूड रही। भूकंप के झटकों को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में महसूस किया गया। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा व ऊधम सिंह नगर जिलों में भूकंप के दौरान कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

भारतीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र हरिद्वार से 342 किमी दूर उत्तरी नेपाल के सुंथराली एयरपोर्ट कोटबड़ा के पास धरती से 10 किमी की गहराई में था। चंपावत से भूकंप का केंद्र 146 किमी दूर था। इससे पहले 19 दिसंबर को भी नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
चंपावत निवासी निर्मला ने बताया कि शनिवार को तड़के आए भूकंप के झटके पांच से सात सेकेंड तक महसूस हुए।

यूपी के इन शहरों में महसूस हुआ भूकंप

वहीं उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि भूकंप का असर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, अयोध्या, लखनऊ तक रहा। स्थानीय प्रशासन के अनुसार उत्तराखंड में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related