World Chess Championship : भारत के 18 वर्षीय डी गुकेश बने चेस के नए वर्ल्ड चैंपियन, CM साय ने ट्वीट कर दी बधाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

World Chess Championship : वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश ने इतिहास रच दिया है। युवा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। चीन के डिंग लीरेन को हराकर गुकेश डी ने खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने चीन के डिंग लीरेन को 14वीं और अंतिम बाजी में हराकर यह खिताब जीता था। विश्वनाथन आनंद के बाद वो यह खिताब जीतने दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने 2013 में आखिरी बार ये खिताब जीता।

इसी को लेकर CM साय डी गुकेश को बधाई दी है उन्होंने ट्वीट कर लिखा की – देश के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित क्षण! 18 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने सबसे युवा चेस वर्ल्ड चैंपियन बनकर भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। यह उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा, अटूट मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। गुकेश की यह जीत देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गुकेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related