रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सम्बोधन में तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान में उप-मुख्यमंत्री अरुण साव के संघर्षों को याद करते हुए महिला, युवा और अन्य मोर्चों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। भूपेश बघेल जिस तरह से आश्वस्त थे उसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से 54 सीटों और 46 प्रतिशत वोट के साथ सत्ता में आयी। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया।
सरकार मोदी की गारंटी और चुनावी वादों को पूरा कर रही है। चाहे महतारी वंदन, किसानों की अंतर की राशि, बकाया बोनस, तेंदूपत्ता बोनस बढ़ाया, प्रधानमंत्री आवास के काम शुरु हो गए हैं पीएससी की सीबीआई जाँच कर दोषियों का जेल जाने का सिलसिला जारी है। कोल लेवी सहित अन्य मामलों की जाँच कर रहे हैं। एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ मज़बूती से लड़े और मोदी की गारंटी पर काम कर आपके सभी के सहयोग कर मज़बूत और विकसित छत्तीसगढ़ खड़ा करना है।
