ASSEMBLY ELECTION RESULTS 2024: Slogans like ‘If we divide, we will be cut’, ‘If we are united, we are safe’ did wonders… BJP’s tremendous wave.
रायपुर डेस्क। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इन सभी चुनावों में भाजपा और कांग्रेस समेत समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे क्षेत्रीय दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।
अब तक के रुझानों/नतीजों में सबसे बड़ी खबर महाराष्ट्र से है। यहां भाजपा और सहयोगी दलों की सुनामी नजर आई है। अकेली भाजपा अपने दम पर बहुमत के करीब है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का प्रदर्शन बहुत खराब है। शिवसेना और एनसीपी के बीच असली और नकली की लड़ाई पर जनता का फैसला भी साफ नजर आ रहा है।
वहीं झारखंड में कांटे की टक्कर है। भाजपा+ और JMM+ के बीच कांटे की टक्कर है। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर ये विधानसभा चुनाव और उपचुनाव भाजपा के शानदार साबित हुए हैं।

