Delhi Assembly Election: AAP के घाव पर लगा मरहम… गहलोत के इस्तीफे के बाद इस भाजपा विधायक ने ज्वाइन की पार्टी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Delhi Assembly Election: नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP Arvind Kejriwal) ने भाजपा से किराड़ी से विधायक रहे अनिल झा को आप ज्वाइन कराई। झा को मिल सकती है किराड़ी से टिकट। इस समय आप के इस सीट से विधायक त्रतुराज झा हैं। अनिल झा 2008 से 2013 इस सीट से भाजप से विधायक रहे हैं। झा 32 सालों तक भाजपा में रहे हैं।इस सीट पर पूर्वांचल के बड़े नेता माने जाते हैं।

केजरीवाल ने अनिल झा को लेकर क्या कहा?

Delhi Assembly Election: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्वांचल के बड़े नेताओं में अनिल झा का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, हमने वहां पर बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले इन कॉलोनियों में लोगों के बच्चों के रिश्ते नहीं आते थे, आज वहां एक लाख गज का रेट है।
गहलोत के जाने पर क्या बोले पूर्व सीएम

Delhi Assembly Election: अब लोगों के रिश्ते भी आ रहे हैं और लोग सम्मान की जिंदगी जी रहे हैं। कैलाश गहलोत के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो सरकारें हैं, केंद्र के पास बहुत पैसा है। मगर दिल्ली सरकार एक भी काम बता दे कि जो उन्होंने दिल्ली में किया है। इन्होंने दिल्ली में क्या काम किया है। ये लोग केवल गंदी राजनीति ही कहते हैं।

गहलोत का पार्टी से इस्तीफा

Delhi Assembly Election: वहीं, सुबह के समय आप को झटका देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गहलोत ने इस संबंध में सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर जानकारी दी है।
कैलाश गहलोत ने आप से इस्तीफा देते हुए केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है, “सबसे पहले मैं आपको एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं, लेकिन साथ ही मैं यह भी बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। ये चुनौतियां पार्टी के भीतर से हैं, उन्हीं मूल्यों से जुड़ी हैं जिनके कारण हम आम आदमी पार्टी में आए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related