CG VIRAL VIDEO: Controversial video of police officer goes viral
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पुलिस अधिकारी का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब तस्कर से रिश्वत मांगते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रधान आरक्षक अनिल साहू जब्त बाइक को राजसात नहीं करने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहे हैं और शराब तस्कर से दस्तावेज के लिए 5-10 हजार रुपये अलग से मांग रहे हैं।
वीडियो लगभग एक महीना पुराना है, लेकिन 16 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। बिलासपुर ग्रामीण एएसपी अर्चना झा ने कहा है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसी बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला सब इंस्पेक्टर का भी रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह चालान पेश करने के लिए पैसों की मांग कर रही है। एसपी रजनेश सिंह ने एसआई को लाइन अटैच कर दिया है और सीएसपी को जांच करने कहा है।

