CG NEWS : ABVP का जमकर हंगामा, पीजी कॉलेज में 50 लाख की गड़बड़ी, जानिए पूरा मामला

Date:

CG NEWS: ABVP creates ruckus, Rs 50 lakhs wrong in PG college, know the whole matter

कबीरधाम। कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज में 50 लाख रुपए की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर आज सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किया। इसके अलावा 11 सूत्रीय मांग भी शामिल है। एबीवीपी कार्यकर्ता दोपहर 12 से एक बजे तक पीजी कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय के बाहर बैठे रहे।

एबीवीपी नेता तुषार कुमार ने बताया कि हाल में ही कॉलेज के जनभागीदारी शुल्क की राशि 50 लाख से अधिक का गबन का मामला सामने आया है। इससे कॉलेज को नुकसान हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा एबीवीपी ने जिले में विधि, बीएड व विज्ञान कॉलेज की स्थापना करने, नालंदा परिसर के तर्ज पर विश्व स्तरीय लाईब्रेरी की स्थापना करने, पीजी कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी के लिए छात्रावास की व्यवस्था करने, भवन पर्याप्त नहीं है। ऐसे में कॉलेज में पूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ संचालित किया जाएं। प्राध्यापक की कमी दुर किया जाए।

पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तक की व्यवस्था की जाए। कॉलेज में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध किया जाएं। कवर्धा शहर के कन्या कॉलेज को पूर्ण स्नातकोत्तर (पीजी)घोषित किया जाए व इस कॉलेज के छात्रावास को सुचारू रूप से संचालित किया जाएं। वहीं इस मामले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस चौहान ने बताया कि जनभागीदारी शाखा का कामकाज देख रहे क्लर्क प्रमोद वर्मा ने यह गड़बड़ी की है।

क्लर्क को दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है। वह कॉलेज नहीं आ रहा है। इसके अलावा अभी तक उसने जवाब नहीं दिया है। अक्टूबर माह में ये गड़बड़ी हुई है। फिलहाल राशि के संबंध ने स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। बैंक से स्टेटमेंट मंगाया जा रहा है। मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : धान में रेत, प्रभारी बाहर …

CG BREAKING : Sand in paddy, in-charge out... रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस में बगावत, 10 नेताओं के इस्तीफे

BREAKING : Rebellion in Congress, 10 leaders resign रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG BREAKING : शिक्षा विभाग में पहली बड़ी वापसी

CG BREAKING : First major comeback in the education...