YOGI ADITYANATH DEATH THREAT : योगी आदित्यनाथ को 10 दिन में जान से मारने की धमकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

YOGI ADITYANATH DEATH THREAT: Threat to kill Yogi Adityanath in 10 days

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हत्या की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी भरा संदेश मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल में एक अज्ञात नंबर से भेजा गया। संदेश में कहा गया कि यदि योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल भी ‘बाबा सिद्दीकी’ जैसा कर दिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में एक 24 वर्षीय महिला, फातिमा खान, को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यह संदेश उसी के फोन से भेजा गया था।

दो राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर

मुंबई पुलिस को धमकी मिलने के बाद से यूपी और मुंबई की पुलिस हाई अलर्ट पर है। सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस संदेश भेजने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है और यूपी पुलिस भी अपनी जांच-पड़ताल में सक्रिय है।

बाबा सिद्दीकी का जिक्र

संदेश में बाबा सिद्दीकी का जिक्र किया गया, जिनकी हाल ही में 12 अक्टूबर को मुंबई में हत्या कर दी गई थी। उन पर उनके बेटे के कार्यालय से बाहर निकलते ही हमला किया गया था, जिसमें उन्हें छह गोलियां मारी गईं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

पहले भी मिली हैं धमकियां

सीएम योगी को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। 2020 से 2024 के बीच उन्हें आठ बार जान से मारने की धमकी दी गई है। मार्च 2024 में भी एक कॉल के जरिए उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

योगी की सुरक्षा व्यवस्था

योगी आदित्यनाथ जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में रहते हैं, जिसमें 25 NSG कमांडो, पांच बुलेटप्रूफ गाड़ियां और हर महीने लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपए का खर्च शामिल है।

पुलिस की सतर्कता

मुंबई पुलिस ने धमकी के बाद यूपी पुलिस को सूचित कर दिया और जांच तेज कर दी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related