CG NEWS : दिवाली मिलन और अभिनंदन समारोह: सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया उत्सव

Date:

CG NEWS: Diwali meeting and greeting ceremony: Sarva Brahmin community celebrated

रायपुर। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित दिवाली मिलन एवं अभिनंदन समारोह अवसर पर समाज सेवा में निरंतर सक्रिय समाज व समाजसेवियों का सम्मान किया गया। विधायक पुरंदर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य व निगम सभापति प्रमोद दुबे के विशिष्ट अतिथि में वृंदावन हाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने की।

अतिथि गणों द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन से प्रारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के स्वागत भाषण से शुरू हुआ। श्री मिश्रा ने उपस्थित अतिथि गणों तथा पदाधिकारियो के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर सम्मानित किए गए समाज व समाजसेवियों में कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ला , सचिव सुरेश मिश्रा व पदाधिकारी, गौड ब्राह्मण अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा व पदाधिकारी, सरयूपारीण अध्यक्ष सुरेश शुक्ला व पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण अध्यक्ष विनय तिवारी व पदाधिकारी, उत्कल ब्राह्मण अध्यक्ष लक्ष्मण सतपथी, महिला अध्यक्ष निवेदिता मिश्रा, वर्ल्ड ब्राह्मण अध्यक्ष अरविंद ओझा, पंजाबी ब्राह्मण अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, शशिकांत तिवारी, सुरेंद्र शर्मा दुर्ग, लेखमणि पांडे बेमेतरा , भूपेंद्र मिश्रा, बरखा शर्मा धमतरी, मोलेश तिवारी राजनंदगांव, स्वप्निल तिवारी पिथौरा, प्रसन्न शर्मा छाया शर्मा राजिम, दीपक शर्मा तिल्दा, रत्ना शर्मा महिला अध्यक्ष महादेव घाट परिक्षेत्र, राजेश अवस्थी, ममता शर्मा, दीपक शर्मा अध्यक्ष विप्र चैंबर, विप्र नगर महिला पदाधिकारी, को विधायक पुरंदर मिश्रा सभापति प्रमोद दुबे तथा अध्यक्ष ललित मिश्रा ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मान से राजेश शर्मा, जेपी शर्मा ,अशोक मिश्रा, संजय जोशी, सुमित शर्मा, गिरीश दुबे को सम्मानित किया गया। विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने संबोधन में ब्राह्मण एक जुटता के लिए किए गए इस प्रयास पर सर्व ब्राह्मण समाज के पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने हमेशा समाज के साथ खड़े होने की बात कही। सभापति प्रमोद दुबे ने कहा समाज के सामने चुनौतियां बहुत है जिसे संगठित रूप से हल करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश प्रमुख सलाहकार राजेश मिश्रा तथा सांस्कृतिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष जेपी शर्मा ने किया। समारोह में रायपुर तथा रायपुर के बाहर से समाज के पदाधिकारी सर्वश्री जानकी प्रसाद शर्मा, मुन्ना मिश्रा, विक्रांत शर्मा, पीयूष पांडे, युवराज शर्मा, सुभाष शर्मा, तनु मिश्रा, सीमा शर्मा, चंद्र कुमार शर्मा, उमेश पांडे, सुधा शर्मा, शारदा मिश्रा, सोनिया शर्मा, जितेंद्र शुक्ला कविता शर्मा, रश्मि दीवान, उषा चौबे, विमल ओझा, सुनीता शर्मा, रीता शर्मा, नरेंद्र चौबे, ममता पांडे, टीकम पांडे, रंजना तिवारी, हिना मिश्रा, प्रभा मिश्रा, सीमा चौबे, प्रतिमा पांडे, लव कुमार मिश्रा, विष्णु नंद चौबे, प्रकाश शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, विजेता शर्मा, राकेश शुक्ला, कृष्णा मिश्रा ,कनक दुबे, शुभांक मिश्रा , कैलाश कुमार, रानू तिवारी ,सुरेंद्र पांडे, किरण तिवारी, भावना शर्मा, भारती किरण शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, संध्या शर्मा, प्रवीण तिवारी, प्रदीप दुबे, कल्याण शर्मा, अनुपम शुक्ला, स्वीटी कौशिक, मोनू तिवारी, राजकुमार शर्मा, रत्ना तिवारी सहित धमतरी, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, छुरिया, पिथौरा, महासमुंद, राजिम, गरियाबंद, बालोद सहित विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारी काफी संख्या में शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PETROL DIESEL PRICE HIKE : पेट्रोल-डीजल फिर महंगा…

PETROL DIESEL PRICE HIKE : Petrol-diesel becomes expensive again… रायपुर...

IVANKA TRUMP MURDER PLOT : इवांका को मारने की साजिश!

IVANKA TRUMP MURDER PLOT : Plot to kill Ivanka! रायपुर...