IVANKA TRUMP MURDER PLOT : इवांका को मारने की साजिश!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IVANKA TRUMP MURDER PLOT : Plot to kill Ivanka!

रायपुर डेस्क। अमेरिका में बड़ा सुरक्षा अलर्ट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रची गई थी। इस मामले में इराकी नागरिक मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी को गिरफ्तार किया गया है।

CG SI TRANSFER : 526 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग, आदेश जारी

अमेरिकी एजेंसियों का दावा है कि आरोपी ईरान की सेना से जुड़े संगठन IRGC और कटाइब हिज्बुल्लाह नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह पूरी साजिश 2020 में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए रची गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी के पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट भी मिला है। सोशल मीडिया पर उसने कई धमकी भरे पोस्ट किए थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह अमेरिका और यूरोप में यहूदी और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की योजना से भी जुड़ा था।

BRIJMOHAN AGRAWAL: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाई किसानों की आवाज! 

बताया जा रहा है कि आरोपी को 15 मई को तुर्की में पकड़ा गया और बाद में अमेरिका लाया गया। फिलहाल उसे न्यूयॉर्क की जेल में रखा गया है। उस पर आतंकवाद, साजिश और हमले की योजना बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

यह मामला इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि इसमें सीधे ट्रंप परिवार, अमेरिका-ईरान तनाव और इंटरनेशनल आतंकी नेटवर्क का एंगल जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related