CG BREAKING: High Court grants anticipatory bail to all three officers of Grand Group
रायपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने ग्रैण्ड ग्रुप के चेयरमेन गुरूचरण सिंह होरा, डायरेक्टर तरणजीत होरा और गुरमीत सिंह भाटिया की अग्रिमजमानत स्वीकृत कर ली है। उन पर हैथवे सीसीएन मल्टीनेट प्रा.लि. कंपनी पर जाली दस्तावेजों के सहारे कब्जा करने की शिकायत दर्जकी गई थी।
हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद इसे सिविल प्रवृत्ति का अपराध मानते हुए तीनों आवेदकों को अग्रिम जमानत प्रदान करनेका आदेश दिया। मामले की जांच जारी है।

