CG NEWS : कबीरधाम में गाय को दी भावपूर्ण विदाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Emotional farewell given to cow in Kabirdham, video goes viral on social media

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में गाय की अंतिम यात्रा चर्चा में है। दरअसल, कवर्धा शहर में आज सोमवार की सुबह गाय की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बैंड भी लगाया गया था, जिसमें धार्मिक धुन बज रहा था। वार्ड के लोग श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हुए थे, इस दौरान महिलाओं की आंखे नम थी। गो पालक राजू पांडेय की यह गाय लंबे समय से बीमार थी। उन्होंने अपनी गाय की हरसंभव सेवा की। लेकिन, सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

तब राजू पांडेय ने अपनी गाय की अंतिम यात्रा सम्मानपूर्वक निकालने की सोची। वह भी सजी हुई गाड़ी में निकाली गई। अंतिम यात्रा में राजू पांडेय के परिवार समेत वार्ड के लोग विदाई में शामिल हुए। इस दौरान गाय के प्रति लोगों का प्रेम इस देखने मिला। महिलाओं की आंखे नम थी। राज्य में किसी भी परिजन की मौत पर शव पर सफेद या पीला कपड़ा डालने की प्रथा है। यहां गाय की अंतिम यात्रा जिस घर के सामने से गुजरी, उसी घर की महिलाएं भी कपड़ा डाल रहीं थी। कवर्धा शहर के इस गाय की अंतिम यात्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related