दिल दहला देने वाली घटना: 14 वर्षीय छात्रा को घर के बाहर से किया अगवा, पिटाई करने के बाद शरीर पर डाल दिया तेजाब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

हसनपुर। रात में कक्षा आठ की 14 वर्षीय छात्रा को घर के बाहर से दो युवक अगवा कर ले गए। पिटाई करने के बाद उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। करीब एक घंटा बाद रोते हुए घर पहुंचकर छात्रा बेहोश हो गई। परिजन बीमारी समझकर आनन-फानन में उसे मेरठ ले गए, लेकिन चिकित्सक ने हालत देखकर एसिड अटैक का मामला होने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत के बाद इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा।

यह है पूरा मामला

मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव का है। किसान की 14 वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। परिजनों के मुताबिक, वह सोमवार तड़के करीब तीन बजे शौच करने के लिए उठी थी। इसके बाद वह दरवाजा खोलकर गेट के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी पीने लगी।

आरोप है कि यहां से आरोपी उसे पकड़कर मुंह दबाकर गांव से बाहर सरकारी स्कूल की तरफ ले गए। यहां छात्रा की पिटाई करने के बाद उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से छूटकर रोती हुई निर्वस्त्र हालत में घर पहुंच कर छात्रा बेहोश हो गई। परिजन कोई गंभीर बीमारी समझ कर उसे तत्काल मेरठ ले गए। आरोप है कि चिकित्सक ने तेजाब डालने का मामला बताते हुए पहले पुलिस को बुलाने को कहा। इतना सुनकर परिवार के लोग दंग रह गए। तत्काल वह पीड़िता को लेकर रहरा थाना पहुंचे। जरूरी कार्रवाई करने के बाद खुद थाना प्रभारी अलका चौधरी छात्रा को हायर सेंटर मेरठ ले गई। तेजाब से छात्र का शरीर पूरी तरह जल गया है।

उधर, पीड़िता के भाई ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने गांव का दौरा कर घटना की जानकारी ली। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने भी गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेकर परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related