कैफे की आड़ में चल रहा था गंदा काम: पुलिस ने छापा मार किया भंडाफोड़, मुंह छिपाने लगे 50 युवक-युवतियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुजफ्फरनगर। कैफे की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्य का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दो कैफे सेंटरों पर छापेमारी कर पुलिस ने वहां से 50 युवक-युवतियों को पकड़ा और थाने ले जाने के बाद छोड़ दिया, जो शहर के नामचीन कॉलेज में पढ़ते हैं और ड्रेस में थे। पुलिस ने दंपती समेत चार कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई हैं। एएसपी एवं सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया, सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी कि महावीर चौक स्थित स्वरूप कांप्लेक्स में दो कैफे सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य होता है।

इसी आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सिविल लाइंस थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह व महिला थाना पुलिस को साथ लेकर पहले कांप्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर स्थित कैफे कार्नर पर छापेमारी की तो उसमें छोटे-छोटे केबिन बने हुए थे, जिसे डार्क रूम का लुक दे रखा था। यहां पुलिस ने 20 युवक व युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

कैफे सेंटर की तलाशी लेने पर पुलिस को बीयर की कैन, बोतल और आपत्तिजनक सामान मिला। यहां से पकड़े गए युवक व युवतियों को महिला पुलिसकर्मियों के साथ सिविल लाइंस थाने भेज दिया और पुलिस ने कैफे के संचालक दो भाई को हिरासत में ले लिया है।

 

कैफे सेंटर को दे रखी थी रेस्टोरेंट की शक्ल

इसके बाद अधिकारियों ने सेकंड फ्लोर पर स्थित फ्री फायर कैफे सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान वहां कैफे संचालिका और उनका पति मौजूद था। बाहर की तरफ से कैफे सेंटर को रेस्टोरेंट की शक्ल दे रखी थी, लेकिन इसके पीछे छोटे-छोटे केबिन बने थे, जहां युवक व युवतियां आपत्तिजनक हालत में बैठे हुए थे। पुलिस ने युवक व युवतियों को लाइन में खड़ा कर उनसे पूछताछ की तो पता चला कि अधिकांश युवक व युवतियां शहर के नामचीन कॉलेज में पढ़ते हैं और कॉलेज की ड्रेस में थे। सभी के नाम पते नोट करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोतवाली भेज दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, दोनों कैफे सेंटरों से 50 युवक व युवतियां पकड़ी गई थी। सभी को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।

आरोपियों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कैफे कार्नर को संचालित करने वाले दो भाई सूर्या सैनी व सचिन सैनी निवासी सूजडू और फ्री फायर कैफे की संचालिका रुखसार और उनके पति मनीष शर्मा निवासी दक्षिण सिविल लाइंस को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

बताया गया है कि रुखसार के पति स्टेडियम ने वुशु के कोच है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फूड इंस्पेक्टर टीम के साथ कैफे सेंटर पहुंचे और इसके अंदर चलने वाली कैंटीन से खाद्य पदार्थ के नमूने लिए, ताकि आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

 

पुलिस को देख भागी युवतियां

इसी कांप्लेक्स में दो स्पा सेंटर भी चलते हैं लेकिन उन्होंने पुलिस से बचने के लिए कांप्लेक्स में अंदर और बाहर की तरफ सीसीटीवी का जाल बिछा रखा है। जैसे ही पुलिस प्रशासनिक व अधिकारियों की गाड़ियां सोमवार को कांप्लेक्स के बाहर आकर रुकी। तभी स्पा सेंटर में मौजूद युवतियां और संचालक ताले लगा कर चुपचाप खिसक गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एएसपी व्योम बिंदल का कहना है कि इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related