55 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर दिखा चीनी जासूसी गुब्बारा, सेना ने राफेल से मार गिराया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। वायुसेना ने हाल ही में पूर्वी मोर्चे पर 55 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारतीय वायुसेना ने कुछ महीने पहले चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के लिए राफेल लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था।

बल ने इसके लिए आकार में छोटे गुब्बारे का इस्तेमाल किया। गुब्बारे को कुछ पेलोड के साथ हवा में छोड़ा गया और फिर 55 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर एक इन्वेंट्री मिसाइल का उपयोग करके इसे मार गिराया गया।

अमेरिका में भी दिखा था ऐसा ही गुब्बारा

बताते चलें, 2023 की शुरुआत में अमेरिका ने समुद्र के ऊपर एक चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के लिए पांचवीं पीढ़ी के एफ-22 रैप्टर लड़ाकू जेट का इस्तेमाल किया था। भारतीय वायुसेना ऐसे गुब्बारों से उत्पन्न चुनौती से निपटने पर चर्चा कर रही थी, जो बहुत ऊंचाई पर उड़ते हैं। भारतीय वायुसेना ने पिछले साल इस मुद्दे पर अमेरिकी वायुसेना से भी संपर्क किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related