CG BREAKING: FIR registered against Rahul Gandhi.. Know the whole matter
रायपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर हुई है। राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। राहुल गांधी पर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।
दरअसल अमेरिकी दौरे के दौरान राहुल गांधी ने सिखों को लेकर एक बयान दिया था। जिसे लेकर देश भर की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के बयान से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बीजेपी नेताओं की शिकायत पर दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

