6 महीने से फरार चल रहे कांग्रेस नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर ।आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. उनके खिलाफ सरकंडा, सिविल लाइन और सकरी थाने में मामला दर्ज है. बता दें कि जमीन को जबरदस्ती बेचने मृतक सिद्धान्त नागवंशी पर दबाव बनाया जा रहा था. इसके चलते तंग आकर युवक ने खुदकुशी की है. परिजनों ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद आरोपी 6 महीने से फरार चल रहा था.

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन और अकबर खान ने सकरी निवासी सिद्धांत नागवंशी और चांटीडीह निवासी रज्जब को इतना प्रताड़ित किया कि दोनों ने आत्महत्या कर ली. चांटीडीह में रहने वाले कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2022 को अपने घर के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें अकबर और तैय्यब के प्रताड़ना से आत्महत्या करने की बात लिखी थी. घटना के बाद उसके बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन और अकबर खान पर जमीन के मामले में प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने जनवरी 2024 में दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related