RAIPUR COURT FAKE BAIL : 3 women arrested for using fake documents to secure bail
रायपुर। राजधानी के कोर्ट परिसर में फर्जी जमानत कराने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी ऋण पुस्तिका (Loan Book) और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने की कोशिश कर रही थीं।
8TH PAY COMMISSION : 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा खुलासा
पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाएं दस्तावेजों में काट-छांट कर खुद को जमानतदार बताती थीं। कोर्ट परिसर में शक होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत कराने की बात सामने आने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सुनीता देवी राजपूत, सरस्वती बाई सोनी और मीना बाई कोरम के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं।
VANDE MATARAM BILL: राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल!
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि कोर्ट या किसी भी सरकारी प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
