Haryana Assembly Elections: विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हल-चल, सिरसा भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Haryana Assembly Elections: सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा के सरसा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापस ले लिया है। सोमवार सुबह भाजपा ने अचानक बैठक बुलाई और रोहताश जांगड़ा के नामांकन वापसी पर फैसला लिया। अब भाजपा इस सीट पर गोपाल कांडा का समर्थन करेगी।

प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा: प्रधान

Haryana Assembly Elections: केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी( भाजपा )की सरकार बनाकर ‘हैट्रिक’ लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रधान ने करनाल में पत्रकारों से कहा कि पांच अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होगा। भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व 90 के 90 विधानसभाओं में जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और वही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने रविवार को कहा कि लोगों की मांग और अपनी वरिष्ठता के आधार पर वह मुख्यमंत्री पद पर दावा पेश करेंगे। वहीं भाजपा यह चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान कर चुकी है यानी वही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related