CG MURDER BREAKING : खूनी खेला! एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, 6 महीने की बच्ची भी शामिल ..

Date:

CG MURDER BREAKING: Bloody played! Brutal murder of four people of the same family, a 6 month old girl was also included..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुसे थे। तीनों आरोपियों ने मिलकर दो महिला, एक युवक और एक मासूम है।

मृतक दोनों महिला आपस में बहन है और तीजा पर अपने मायके आई हुई थी। फिलहाल मौके पर बलौदाबाजार पुलिस एसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे हुए हैं। तीनों संदेहियों को हिरासात में लिया गया है। तीनों संदेही मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की है। बताया जा रहा है तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की। फिर युवक और एक मासूम को भी मार डाला।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी मची हुई है। वहीं, मृतकों के परिजनों का इस हत्याकांड के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मामले में जांच कर रही है। फिलहाल, प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मृतकों के नाम

1. चेतराम पिता राम लाल उम्र 45 साल

2. जमुना बाई केवट

3. जमुना बाई का छोटा बच्चा

4. यशोदा बाई केवट

संदेहियों के नाम

1. रामनाथ पाटले

2. दीपक पाटले

3. दिल कुमार पाटले

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related