BIG BREAKING : नहीं रहे माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: CPI(M) General Secretary Sitaram Yechury is no more

नई दिल्ली। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। सीपीएम नेता ने 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वो कुछ दिनों से एम्स में भर्ती थे। बताया जाता है कि येचुरी को फेफेड़े में संक्रमण (लंग इन्फेक्शन) था। डॉक्टरों की टीम उनका कई दिनों से इलाज कर रही थी, लेकिन वो बचाए नहीं जा सके।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पार्टी सूत्रों और AIIMS दिल्ली के हवाले से बताया कि येचुरी का काफी दिनों से इलाज चल रहा था। उनके फेफड़े में संक्रमण था। येचुरी को 19 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें न्यूमोनिया और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। 72 साल के नेता को बाद में स्थिति बिगड़ने पर ICU में भर्ती किया गया था।

येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नै में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की शिक्षा हासिल की थी। येचुरी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा हासिल की थी। येचुरी के परिवार में उनकी पत्नी सीमा चिश्ती और दो बच्चे हैं। येचुरी के निधन पर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने दुख जताया है। मुफ्ती ने एक्स पर लिखा कि येचुरी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

येचुरी 50 साल पहले सीपीएम में बतौर छात्र नेता शामिल हुए थे। वो लगातार तीन बार पार्टी के महासचिव रहे। गौरतलब है कि 2021 में येचुरी के पुत्र आशीष युचेरी का निधन कोविड के कारण महज 34 साल की उम्र में हो गया था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related