CRIME BREAKING : महिला आरक्षक ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर SI को कार से कुचला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME BREAKING: Female constable along with her boyfriend crushed SI with car

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक महिला पुलिस आरक्षक ने अपने सीनियर अफसर की जान लेली. महिला पुलिस आरक्षक ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एसआई को कार से कुचल दिया और 30 मीटर तक घिसटते ले गई. इसके बाद खुद थाने में पहुंचकर इसकी जानकारी दी. इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक़, घटना ब्यावरा-देवास हाईवे के पास की है. राजगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर दीपांकर गौतम मंगलवार दोपहर को बाइक से ब्यावरा देवास हाईवे पर देहात थाने की ओर जा रहे थे. तभी पचोर थाने की महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी ने फुंदा मार्केट स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार से एसआई दीपांकर गौतम बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतना तेज था एसआई उछलकर कार के बोनट और आगे कांच पर लुढ़कते हुए सड़क पर जा गिरे. इतना ही नहीं आरक्षक पल्लवी ने एसआई को दोबारा टक्कर मारी और करीब 30 मीटर तक घसीटकर ले गई और वहां निकल गयी.

जिसके बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से एसआई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. जहाँ से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी. इस दौरान इस दौरान अस्पताल में देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा, सिटी टीआई वीरेंद्र धाकड़ और पुलिस बल मौजूद रहे.

दूसरी तरफ पल्लवी अपने बॉयफ्रेंड करण ठाकुर के साथ देहात थाने पहुंच गयी. और वहां जाकर सरेंडर कर दिया. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे. वहीँ बताया जा रहा है दीपांकर गौतम को महिला आरक्षक ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था. जिसके बाद ह्त्या कर दी. इतना ही नहीं एसआई पहले पहले से आरक्षक पल्लवी का इरादा भाँप गए थे. उन्होंने अपने साथी एसआई को सूचना दी थी कि जल्दी आ जाए. उनकी जांच को खतरा है. पुलिस के मुताबिक़ मामला लव ट्रैंगल का है. महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी और उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है.

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CEO VIRAL POST: पुरुषों के लिए नौकरी नहीं! 

CEO Viral Post: No jobs for men!     CEO VIRAL POST:...

RAILWAY PENSION: नई पेंशन स्कीम लागू! 

RAILWAY PENSION: New pension scheme implemented!   RAILWAY PENSION: रेल मंत्रालय...

CG GARBA PARTNER: 1000 रुपये में गरबा पार्टनर! 

CG Garba Partner: Garba partner for ₹1,000!     CG GARBA PARTNER:...