CG BREAKING: नारायणपुर SP ने नक्सली मुठभेड़ पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा उन्होंने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: छत्तीसगढ़। मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने पर नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने कहा, “हमें नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी, आज सुबह करीब 8 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। सर्च के दौरान 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है…”

बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। कुछ जगहों पर नक्सली ये कोशिश कर रहे हैं कि जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पा रहे हैं।

इसी एक बार फिर से जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ नारायणपुर कांकेर सीमा पर अबुझमाड़ के इलाक़े में हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस खबर की पुष्टि एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार ने की है। मौक़े पर रूक रूक कर दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related